Deoband : कोतवाली में मिशन शक्ति फेज 5.0 केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को निडर होकर समस्याएं बताने की सलाह
उद्घाटन समारोह में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रियमवदा राणा, दून वैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, समाजसेवी ईरम उस्मानी, शाजिया नाज और अन्य महिलाएं शामि
देवबंद : उत्तर प्रदेश सरकार का स्वावलंबन पर केंद्रित अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 आज से शुरू हो गया। इसका राज्य स्तर पर शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 सितंबर को लखनऊ के लोक भवन में किया था। इस अभियान के तहत देवबंद कोतवाली में सोमवार को मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ।
उद्घाटन समारोह में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रियमवदा राणा, दून वैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, समाजसेवी ईरम उस्मानी, शाजिया नाज और अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
मिशन शक्ति पर बोलते हुए प्रियमवदा राणा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का स्थापना दिवस है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे निडर और बेखौफ होकर केंद्र पर आएं। अपनी किसी भी समस्या को पुलिस को बताएं।
यह अभियान शारदीय नवरात्र से शुरू होकर 30 दिनों तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। राज्य के सभी 1647 थानों में ऐसे केंद्र स्थापित किए गए हैं।
Also Click : नशे में कोबरा से करतब दिखाते युवक की सर्पदंश से मौत, वीडियो बनाते समय दो बार डसा; परिवार सदमे में
What's Your Reaction?











