Saharanpur : त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक ने की ऑनलाइन बैठक

बैठक में अभिषेक सिंह ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं। इसके लिए हमेशा सतर्क रहें। संवेदनशील और भीड़ वा

Sep 23, 2025 - 22:14
 0  36
Saharanpur : त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक ने की ऑनलाइन बैठक
Saharanpur : त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक ने की ऑनलाइन बैठक

सहारनपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह ने तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। यह बैठक आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए बुलाई गई।बैठक में अभिषेक सिंह ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं। इसके लिए हमेशा सतर्क रहें। संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए खास ट्रैफिक योजना बनाकर लागू करें।इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी मजबूत करें। सोशल मीडिया पर गलत या आपत्तिजनक सामग्री पर सख्त नजर रखें। सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों का दौरा करें, कानून व्यवस्था पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तेज कार्रवाई करें।

Also Click : Hardoi : बीएलओ ड्यूटी न करने पर चार शिक्षक निलंबित, 35 शिक्षकों का वेतन रोका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow