Deoband : महाराजा अग्रसैन के आदर्शों पर चलने का आह्वान, अग्रवाल सभा ने मनाई महाराजा अग्रसैन जयंती, मेधावी छात्र सम्मानित

उन्होंने समाज में किसी भी नए व्यक्ति को सहयोग के लिए एक ईंट और एक रुपया देने का अभियान चलाया। कार्यक्रम में समाज के प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्र छात्राओं को

Sep 23, 2025 - 22:16
34 Views
Deoband : महाराजा अग्रसैन के आदर्शों पर चलने का आह्वान, अग्रवाल सभा ने मनाई महाराजा अग्रसैन जयंती, मेधावी छात्र सम्मानित
महाराजा अग्रसैन के आदर्शों पर चलने का आह्वान, अग्रवाल सभा ने मनाई महाराजा अग्रसैन जयंती, मेधावी छात्र सम्मानित

देवबंद : अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसैन जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें महाराजा अग्रसैन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मधुर मिलन बैंक्वट हाल में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि मेपल्स एकेडमी के चेयरमैन अजय मित्तल ने समाज के सभी लोगों से महाराजा अग्रसैन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि महाराजा अग्रसैन ने समाज के कमजोर वर्गों को आगे लाने और सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत परंपरा स्थापित की। सभा के अध्यक्ष सुधार गुप्ता व समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रुप से कहा कि महाराजा अग्रसैन एक संस्कारित, चरित्रवान, निडर सम्राट थे, उनमें करूणा, दया और समर्पण का भाव था।

उन्होंने समाज में किसी भी नए व्यक्ति को सहयोग के लिए एक ईंट और एक रुपया देने का अभियान चलाया। कार्यक्रम में समाज के प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही पत्रकार अशोक गुप्ता, गौरव सिंघल, अश्वनी गर्ग और नितिन गर्ग को सम्मानित किया गया। महाराज श्री को माल्यार्पण अनुराग सिंघल, ध्वजारोहण महेश अग्रवाल, दीप प्रज्जवलित दीपक गुप्ता ने किया। अध्यक्षता राकेश मित्तल ने की। इस मौके पर महासचिव राजकिशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव गर्ग, कार्यक्रम संयोजक दीपकराज सिंघल, पंकज अग्रवाल, डॉ. बिजेंद्र कुमार गोयल, अनिल कुमार कंसल, विपिन राज गर्ग, सुधीर गर्ग, अरविंद गुप्ता, अमित सिंघल आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : बीएलओ ड्यूटी न करने पर चार शिक्षक निलंबित, 35 शिक्षकों का वेतन रोका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow