देवबंद में चार लाख की ठगी का खुलासा: दिल्ली और बंगाल के तीन शातिर गिरफ्तार, नकदी व विदेशी मुद्रा बरामद

देवबंद पुलिस ने चार लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकदी, फोन और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है।

By INA News Desk
Nov 1, 2026 - 21:46
8 Views
देवबंद में चार लाख की ठगी का खुलासा: दिल्ली और बंगाल के तीन शातिर गिरफ्तार, नकदी व विदेशी मुद्रा बरामद
Advertisement
Advertisement

देवबंद क्षेत्र में लोगों को झांसे में लेकर नकदी उड़ाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जालसाजी के मामले में सक्रिय तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन, विदेशी मुद्रा और ठगी के लिए तैयार सामग्री बरामद की गई है।

दिल्ली के निजामुद्दीन वेस्ट निवासी खालिद सिद्दीकी ने शब्बीर नामक व्यक्ति पर चार लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए देवबंद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ठगी में शामिल कुछ संदिग्ध तल्हेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास मौजूद हैं। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) निवासी युसुफ शेख, सीमापुरी (दिल्ली) निवासी मोहम्मद रफीक और हावड़ा (पश्चिम बंगाल) निवासी आजिस खान के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उनके पास से पचास हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, रेल यात्रा के टिकट, पहचान पत्र, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सौ मुद्रा के दो नोट, धोखाधड़ी के लिए गड्डियों में इस्तेमाल किए जाने वाले अखबार के टुकड़े और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

बरामद सामान के आधार पर पुलिस ने दर्ज अभियोग में विधिक धाराओं की वृद्धि की है। पकड़े गए तीनों व्यक्तियों को अदालत में प्रस्तुत किया जा रहा है, साथ ही पुलिस इस गिरोह द्वारा अन्य क्षेत्रों में की गई वारदातों की भी जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement