देवबंद में घर से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी, जेवर और स्टेबलाइजर बरामद

देवबंद पुलिस ने सैनपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया। कब्जे से 36 हजार रुपये नकदी, पायल, स्टेबलाइजर और औजार बरामद।

By INA News Desk
Oct 22, 2026 - 22:13
6 Views
देवबंद में घर से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी, जेवर और स्टेबलाइजर बरामद
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर के थाना देवबंद पुलिस ने एक मकान में हुई नकदी व जेवरात की चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई चांदी की पाजेब, 36 हजार रुपये नकद, घरेलू उपकरण और घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

प्रकरण के अनुसार ग्राम सैनपुर उर्फ शहजादपुर निवासी कमलेश पत्नी अशोक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही निवासी सोनू पुत्र रामपाल उर्फ रामकुमार ने उनके घर की अलमारी का ताला तोड़कर नकदी, चांदी के आभूषण और बिजली का सामान पार कर दिया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा अभियुक्त की त्वरित धरपकड़ के कड़े निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अभियुक्त सोनू को गुनारसी-सैनपुर मार्ग पर रेलवे अंडरपास के समीप से दबोच लिया।

तलाशी और पूछताछ के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद धातु की पाजेब, 36 हजार रुपये नकद, एक स्टेबलाइजर तथा ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया प्लास व पेचकस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 317(2) और 331(4) की वृद्धि की गई है। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement