लखनऊ खंड एमएलसी चुनाव: दुकानों, कारखानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मियों को 23 अक्टूबर को मिलेगा सवेतन अवकाश

लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में निजी प्रतिष्ठानों, दुकानों और कारखानों के पात्र कर्मचारियों को 23 अक्टूबर को सवेतन विशेष अवकाश मिलेगा। श्रम विभाग के निर्देश जारी।

By INA News Desk
Oct 22, 2026 - 23:47
7 Views
लखनऊ खंड एमएलसी चुनाव: दुकानों, कारखानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मियों को 23 अक्टूबर को मिलेगा सवेतन अवकाश
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए श्रम विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। कार्यालय अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र की ओर से अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कारखानों, दुकानों, वाणिज्यिक संस्थानों, संविदा इकाइयों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत बोनाफाइड मतदाता कर्मचारियों को मतदान दिवस 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रतिष्ठानों में नियोजित ऐसे सभी श्रमिक व कार्मिक जो इस स्नातक अथवा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वैध व अधिकृत मतदाता हैं, यदि वे मतदान के प्रयोजन हेतु अवकाश का उपयोग करना चाहते हैं, तो नियोजकों को उन्हें सवेतन अवकाश देना अनिवार्य होगा।

श्रम विभाग ने नियोजकों को सख्त हिदायत दी है कि इस विशेष आकस्मिक अवकाश के उपभोग के एवज में कार्मिकों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी और न ही इसे उनके नियमित अवकाशों से काटा जाएगा। समस्त नियोजकों, औद्योगिक संघों, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडलों तथा वाणिज्यिक संगठनों (जैसे IIA, FICCI, ASSOCHAM, चैम्बर ऑफ कॉमर्स आदि) से अपेक्षा की गई है कि वे अपने अधीनस्थ सदस्यों के प्रतिष्ठानों में इस आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएं, ताकि कोई भी पात्र कामगार मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement