हरदोई: जेब काटने वाले शातिर गैंग के दो आरोपी नगदी के साथ गिरफ्तार, फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं बदमाश

हरदोई के हरपालपुर में ई-रिक्शा में पीड़ित की जेब से रुपये उड़ाने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

By INA News Desk
Oct 12, 2026 - 20:55
9 Views
हरदोई: जेब काटने वाले शातिर गैंग के दो आरोपी नगदी के साथ गिरफ्तार, फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं बदमाश

हरदोई जिले की हरपालपुर थाना पुलिस ने ई-रिक्शा में सफर कर रहे यात्री की जेब काटने वाले दो शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नगदी बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

मामला हरपालपुर क्षेत्र का है, जहां सांडी निवासी पीड़ित रामवीर ई-रिक्शा में सवार होकर कस्बा हरपालपुर से सांडी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा में मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने मौका देखकर पीड़ित की पैंट की जेब से नौ हजार रुपये पार कर दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान फर्रुखाबाद के ममापुर बरझाला निवासी दिलीप और अजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से बत्तीस सौ रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्त दिलीप पर फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और बदायूं के अलग-अलग थानों में चौदह से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अजीत के खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow