Sambhal : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
फहीम (33) पुत्र रफीक निवासी सरायतरीन कोटला सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकला था। बताया जाता है कि रायपुर और मुसापुर के बीच सड़क पार करते समय कि
Report : उवैस दानिश, सम्भल
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन कोटला मोहल्ला निवासी एक युवक की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक मन्दबुद्धि बताया जा रहा है और सुबह घर से अचानक बाहर निकल गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फहीम (33) पुत्र रफीक निवासी सरायतरीन कोटला सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकला था। बताया जाता है कि रायपुर और मुसापुर के बीच सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि फहीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।
नईम, भाई
अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां मुंजरीन की तबीयत पहले से ही खराब रहती है। हादसे की खबर सुनते ही उनकी हालत और बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, मृतक फहीम मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अक्सर बिना बताए घर से बाहर निकल जाया करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है।
फहीम के बड़े भाई नईम विकलांग हैं, जबकि बहन मुबसरिन की शादी मोहल्ले में ही हुई है। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है, जिससे परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मांग की कि इस मार्ग पर वाहन चालकों की मनमानी रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
Also Click : Hardoi : बीएलओ ड्यूटी न करने पर चार शिक्षक निलंबित, 35 शिक्षकों का वेतन रोका
What's Your Reaction?











