Hardoi : कोथावां में एक दिन की बीडीओ बनी छात्रा यशी सिंह
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा ने यशी को बीडीओ के कार्यक्षेत्र, अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) आलोक कुमार अ
Report : मुकेश सिंह
कोथावां (हरदोई) : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बेनीगंज की सातवीं कक्षा की छात्रा यशी सिंह ने एक दिन के लिए विकास खंड कोथावां की खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की जिम्मेदारी संभाली। ग्राम फरेंदा की रहने वाली यशी ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा ने यशी को बीडीओ के कार्यक्षेत्र, अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) आलोक कुमार अस्थाना ने मनरेगा योजना और मिनी स्टेडियम निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकास खंड कोथावां में ग्राम पंचायत बहादुरपुर और बड़सरा में दो मिनी स्टेडियम बन चुके हैं, जबकि ग्राम पंचायत हरैया में तीसरा स्टेडियम निर्माणाधीन है।
एडीओ पंचायत सुधाकर वाजपेई ने पंचायत विभाग की योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन, अन्य छात्राएं और विकास खंड कोथावां के अधिकारी राजेश त्यागी, धनंजय शुक्ला, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : बीएलओ ड्यूटी न करने पर चार शिक्षक निलंबित, 35 शिक्षकों का वेतन रोका
What's Your Reaction?











