Sambhal : सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का विवादित बयान, आतंकवादियों का रिश्तेदार बताया
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सम्भल में आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गतिविधियों का खात्मा होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क को तुरंत जेल भेजा जाए
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल : सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विवादित बयान दिया है। सम्भल में प्रस्तावित एटीएस यूनिट की स्थापना का सांसद द्वारा विरोध करने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विवादित बोला और उन्हें आतंकवादियों का रिश्तेदार तक कह डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ओछी राजनीति कर रहे हैं और सम्भल को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सम्भल में आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गतिविधियों का खात्मा होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क को तुरंत जेल भेजा जाए। साथ ही सांसद के खानदान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस परिवार ने सम्भल का बेड़ा गर्क कर दिया है। कल्कि धाम पर पाबंदी लगाने के मामले का जिक्र करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सांसद के दादा, स्वर्गीय शफीकुर्रहमान बर्क पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, सम्भल में है ही क्या? तंग गलियां और दुर्गंध। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जिले को नई पहचान और नाम दिया है। अब जनता को पीएम मोदी का साथ देकर आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया करना चाहिए। आचार्य प्रमोद कृष्णम का यह विवादित बयान तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। सम्भल में एटीएस यूनिट की स्थापना को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, और अब इस बयान के बाद सियासत और भी तेज होने की संभावना है।
Also Click : Hardoi : बीएलओ ड्यूटी न करने पर चार शिक्षक निलंबित, 35 शिक्षकों का वेतन रोका
What's Your Reaction?











