Saharanpur : डॉ. शाज़िया नाज़ ने ज़ीनत शबरीन को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी
ग़ैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाली जीनत शबरीन ने कहा कि उनके नेतृत्व में मुंबई यूथ कांग्रेस शहर के युवाओं की आवाज़ बनेगी और संगठन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा भारती
मुंबई यूथ कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं ज़ीनत शबरीन
सहारनपुर : मुंबई यूथ कांग्रेस को पहली बार महिला अध्यक्ष के रूप में जीनत शबरीन का नेतृत्व मिला है। हाल ही में संपन्न हुए संगठनात्मक चुनावों में जीनत शबरीन ने 10,076 मत प्राप्त कर इतिहास रच दिया। अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें सभी को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने भारी मतों से विजय प्राप्त की। यह जीत न केवल युवाओं की आवाज़ को मज़बूती देती है बल्कि महिला नेतृत्व की भूमिका को भी सशक्त बनाती है।
ग़ैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाली जीनत शबरीन ने कहा कि उनके नेतृत्व में मुंबई यूथ कांग्रेस शहर के युवाओं की आवाज़ बनेगी और संगठन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के मार्गदर्शन में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर सहारनपुर ज़िला कांग्रेस की उपाध्यक्ष डॉ. शाज़िया नाज़ ने जीनत शबरीन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत पार्टी के लिए गर्व का विषय है। डॉ. शाज़िया नाज़ ने कहा कि जीनत शबरीन की विजय से युवाओं और महिलाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व के मज़बूत होने से कांग्रेस पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा।
डॉ. शाज़िया नाज़ स्वयं भी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहते हुए महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी और संघर्षशील छवि के कारण संगठन में उन्हें विशेष पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि जीनत शबरीन की जीत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कदम है और भविष्य में कांग्रेस पार्टी के संगठन को और मज़बूत बनाने का कार्य करेगी।
Also Click : Deoband : मोहम्मद साहब से मोहब्बत पर एफआईआर लोकतंत्र के उसूलों की तौहीन- गोरा
What's Your Reaction?











