Sambhal : फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी को बम से उड़ाने की धमकी

धमकी से घबराए बिना अमित जानी ने तुरंत इस घटना की सूचना गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्राथ

By INA News Desk
Oct 27, 2025 - 21:57
189 Views
Sambhal : फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी को बम से उड़ाने की धमकी
अमित जानी, फिल्म प्रोड्यूसर
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी को सम्भल पर फिल्म बनाने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, अमित जानी जब मुरादाबाद से सम्भल आ रहे थे, तभी उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कश्मीर निवासी शब्बीर बताया और कहा कि अगर उन्होंने सम्भल की सच्चाई पर फिल्म बनाने की कोशिश की, तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।

धमकी से घबराए बिना अमित जानी ने तुरंत इस घटना की सूचना गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। अमित जानी का कहना है कि वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और फिल्म जरूर बनाएंगे। अमित जानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे कश्मीर के शब्बीर नाम के व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी कि अगर मैंने सम्भल की हकीकत फिल्म बनाई, तो मुझे बम से उड़ा दिया जाएगा। मैंने इसकी शिकायत गृह मंत्रालय और पुलिस को दी है।

देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी है, मैं सच दिखाने से पीछे नहीं हटूंगा। फिलहाल सम्भल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम कॉल डिटेल्स निकालने में जुटी है ताकि धमकी देने वाले की पहचान की जा सके। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी रोष और चिंता का माहौल है।

Also Click : पाकिस्तानी सेना के शीर्ष जनरल मिर्ज़ा ने बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की, बांग्लादेश नक्शे में भारत के राज्य शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement