Sambhal News: सम्भल जाने की कोशिश कर रहे सपाईयों को पुलिस ने रोका। 

सम्भल में जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर हुई हिंसा में पांच लोगों ने अपनी जान गवा दी थी, जिसके चलते सपा के राष्ट्रीय बअध्यक्ष अखिलेश यादव ...

By INA News Desk
Nov 30, 2024 - 15:40
598 Views
Sambhal News: सम्भल जाने की कोशिश कर रहे सपाईयों को पुलिस ने रोका। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल हिंसा में जान गवाने वालों के परिजनों से मिलने निकला 15 सदस्य सपा के डेलिगेशन को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर व नजर बंद करके सम्भल नही जाने दिया। जिस पर डेलिगेशन में शामिल नेताओं ने पुलिस व सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगाये है।

सम्भल में जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर हुई हिंसा में पांच लोगों ने अपनी जान गवा दी थी, जिसके चलते सपा के राष्ट्रीय बअध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के 15 सदस्यों का डेलिगेशन सम्भल हिंसा में मरने वालो के परिजनों से मिलकर सहानुभूति के साथ आर्थिक मदद की घोषणा की थी। लेकिन इससे पहले ही सम्भल प्रशासन ने सम्भल की सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति के घुसने पर रोक लगा दी थी। लेकिन फिर भी सपा का डेलिगेशन सम्भल आने के लिए आज निकला था।

नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडे को सम्भल जाने पर पुलिस द्वारा उनके घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। गाजीपुर बॉर्डर पर सांसद हरेंद्र मलिक को पुलिस द्वारा सम्भल जाने से रोका गया। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के काफिले को भी पुलिस द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया। रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह को भी गाज़ीपुर बॉर्डर पर रोका गया पुलिस द्वारा धारा 163 का हवाला देते हुए न जाने का अनुरोध किया गया इस पर तीनों सांसद वापस दिल्ली लौट गए। सांसद रुचि वीरा को मुरादाबाद में पुलिस द्वारा सम्भल जाने से रोका गया।

Also Read- Kanpur News: सपा सांसद और सपा विधायक की आपसी सर फुटव्वल का नतीजा है संभल हिंसा- सुरेंद्र मैथानी

विधायक पिंकी यादव, मुरादाबाद सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी व विधायक कमाल अख्तर को पुलिस द्वारा दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर सम्भल जाते हुए रोक दिया तीनों को मुंडा पांडे थाने में बैठाया गया है। डेलिगेशन में शामिल और भी लोगों को सम्भल में हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से नहीं मिलने दिया गया और उन्हें नजर बंद किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement