Sambhal: चंदौसी मंडी समिति में अवैध फड़ को लेकर पल्लेदारों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल। 

Sambhal Samachar: सम्भल में लाठी डंडों से लैस पल्लेदारों के दो गुट में खूनी संघर्ष हुआ है मंडी समिति की जमीन पर अवैध रूप से फड़ लगाने को खून बहा है चार ....

By INA News Desk
Jul 7, 2025 - 19:26
70 Views
Sambhal: चंदौसी मंडी समिति में अवैध फड़ को लेकर पल्लेदारों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल। 
चंदौसी मंडी समिति में अवैध फड़ को लेकर पल्लेदारों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में लाठी डंडों से लैस पल्लेदारों के दो गुट में खूनी संघर्ष हुआ है मंडी समिति की जमीन पर अवैध रूप से फड़ लगाने को खून बहा है चार पल्लेदार घायल हुए हैं मंडीसमिति के सचिव ने पुलिस को फोन कर बड़े संघर्ष को रुकवाया है।

घटना चंदौसी मंडीसमिति की है जहां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से फड़ लगाने के विवाद म़े अनाज मंडी एवं सब्जी मंडी के पल्लेदार लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े जम कर लाठियां चलीं। मंडी परिसर में मंडी के सचिव को घटना की सूचना हुई उन्होंने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलवा कर बड़ा झगड़ा रुकवाय। पुलिस ने घायल पल्लेदारों का मेडिकल कराया है। वहीं पूरा झगड़ा मंडी समिति में आढ़त के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से फड़ लगाने को लेकर है.वहीं मंडी समिति के सचिव ने फड़ के लिए किसी जगह के आवंटन से इंकार किया है उन्होंने आरोपी पल्लेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है।

Also Read- Sambhal: सड़क हादसे में बुझ गया घर का सहारा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow