Hardoi: बिजली का तेज वोल्टेज जाने से बोर्ड में लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक, ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू। 

Hardoi Samachar: बिजली का तेज वोल्टेज जाने से बाबा नीम करौरी दर्शन करने अपने परिवार के साथ गए गांव निवासी एक व्यक्ति की गृहस्थी जलकर खाक ....

Jul 7, 2025 - 19:35
 0  116
Hardoi: बिजली का तेज वोल्टेज जाने से बोर्ड में लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक, ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू। 
बिजली का तेज वोल्टेज जाने से बोर्ड में लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

ढकपुरा / अरवल। आज दोपहर लगभग 12:00 बजे बिजली का तेज वोल्टेज जाने से बाबा नीम करौरी दर्शन करने अपने परिवार के साथ गए गांव निवासी एक व्यक्ति की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ढकपुरा थाना अरवल निवासी विमलेश पुत्र मुन्नालाल मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। कल विमलेश अपने परिवार के साथ बाबा नीम करौरी दर्शन के लिए गया था।

आज दोपहर लगभग 12:00 बजे बिजली का तेज वोल्टेज आने से घर में लगे बोर्ड में लगा बल्ब तेज आवाज के साथ दग गया और बोर्ड में आग लगने से कमरे में रखे सारे सामान में आग लग गई। घर में धुआं उठता देख आस पड़ोसियों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर आग बुझाने का कार्य किया गया। कमरे में रखें गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली, जिसे ग्रामीणों द्वारा बाहर खुले में फेंक दिया गया तथा उसकी आग बुझाने का कार्य किया गया।

ग्रामीणों द्वारा घर में लगी आग बुझाने का कार्य भी विभिन्न माध्यमों द्वारा किया गया। आग लगने के लगभग 1 घंटे बाद दर्शन करने गए परिवार वाले लौट आए और उनके द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल विपिन कुमार को फोन कर मौके की स्थिति से अवगत कराया गया। संवाददाता द्वारा फोन के माध्यम से लेखपाल द्वारा जानकारी करने पर लेखपाल ने बताया कि ग्रामीणों के बताने के अनुसार आग बिजली से लगी है, इसलिए मुआवजा भी बिजली विभाग द्वारा दिलाया जाएगा। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा संभव मदद का आश्वासन भी लेखपाल द्वारा परिवार वालों को दिलाया गया।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डूडा व निकाय कार्यों की समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।