Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डूडा व निकाय कार्यों की समीक्षा बैठक। 

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत धनराशि की उपलब्धता के अनुसार प्रस्ताव ...

Jul 7, 2025 - 18:42
267 Views
Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डूडा व निकाय कार्यों की समीक्षा बैठक। 

Hardoi Samachar: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में डूडा व निकाय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत धनराशि की उपलब्धता के अनुसार प्रस्ताव तैयार किये जाएं। कार्यों की एक वरीयता सूची बनाई जाये। जिन निकायों के प्रस्ताव नहीं मिले हैं उसमे 20 जुलाई तक प्रस्ताव लिए जाएं। निर्माण कार्यों में शासनादेशों का पालन किया जाये। नगर निकायों को उन्होंने निर्देश दिए कि निकायों में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये।

पेयजल की व्यवस्था एक निश्चित समयावधि के मेंटीनेन्स के साथ स्थापित की जाये। नगर निकायों के पिछड़े इलाकों में पाईप पेयजल की व्यवस्था टाइड फंड से की जाये, यदि ये क्षेत्र अमृत 2 योजना से आच्छादित न हों। ऐसे क्षेत्र में 200 परिवारों के हिसाब के योजना बना ली जाये। विभिन्न वार्डों के सार्वजनिक स्थलों पर 100 किली के जलाशय बनाकर बहुनल संरचना से जल आपूर्ति की जाये। भविष्य में जल आपूर्ति की आवश्यकता होने पर मानक के अनुरूप ट्यूबवेल की व्यवस्था की जाये। पाईप से जल आपूर्ति के लिए डीआई पाईप का प्रयोग किया जाये।

सभी वार्डों में कम से कम 2 हाथ ठेलों की व्यवस्था कचरा निस्तारण के लिए की जाये। प्रत्येक वार्ड के लिए एक ई रिक्शा कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था की जाये। व्यावसायिक क्षेत्रों में 2 ऑटो टिपर की व्यवस्था की जाये। नगर पालिका में कम से कम दो व नगर पंचायत में कम से कम 1 मिनी जेसीबी की खरीद की जाये। कूड़ासंग्रह स्थल पर ढलाव घर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। ढलाव घर को पॉलीमर शीट से ढका जाये। ढलाव घर का आधार पक्का बनाया जाये। कचरा संग्रह स्थलों से कूड़ा उठाने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। डोर टु डोर कचरा संग्रह व्यवस्था को बेहतर बनाया जाये।

इस अवसर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी भूमिका राजबहादुर, नगर पालिका चेयरमैन सुखसागर मिश्र मधुर, सांसद मिश्रिख के प्रतिनिधि नरेन्द्र बाजपेई व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow