Hardoi: पत्नी से उत्पीड़न से परेशान व्यक्ति द्वारा की गई आत्महत्या, पुलिस को भी बताया मौत का जिम्मेदार।  

Hardoi Samachar: काफी समय से पत्नी के उत्पीड़न से परेशान व्यक्ति द्वारा परेशान होकर मौत को गले लगा लिया गया और मौत का जिम्मेदार पत्नी...

Jul 7, 2025 - 19:44
102 Views
Hardoi: पत्नी से उत्पीड़न से परेशान व्यक्ति द्वारा की गई आत्महत्या, पुलिस को भी बताया मौत का जिम्मेदार।  
पत्नी से उत्पीड़न से परेशान व्यक्ति द्वारा की गई आत्महत्या, जांच मे जुटी पुलिस

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

तिथिगांव /हरपालपुर। काफी समय से पत्नी के उत्पीड़न से परेशान व्यक्ति द्वारा परेशान होकर मौत को गले लगा लिया गया और मौत का जिम्मेदार पत्नी के साथ पुलिस को भी पीड़ित व्यक्ति द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगत राम निवासी ग्राम तिथिगांव थाना हरपालपुर द्वारा बीती 6 मई को पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से मृतक की पत्नी के द्वारा मारपीट, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के बारे में अवगत कराया गया था।

इसके बाद मृतक द्वारा पुनः 27 मई को पुलिस अधीक्षक एवं मानवाधिकार आयोग सहित कई उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अपने उत्पीड़न के बारे में सूचित किया गया था। पीड़ित ने पत्र में यह भी बताया था की हरपालपुर पुलिस घटना के संबंध में गलत रिपोर्ट देकर अधिकारियों को गुमराह कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगत राम के पास उसकी पत्नी द्वारा परेशान करने का वीडियो भी उसके पास मौजूद था, इसके बावजूद पुलिस द्वारा मामले की कोई सुनवाई नहीं की गई। अपनी मौत से पहले लिखे गए पत्र में जगत राम द्वारा उसकी मौत के लिए पत्नी, दो भाई एवं थाने के कुछ लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया गया। आज सुबह जगतराम का शवगांव के बाहर पाकड़ के पेड़ में लटकता मिला। परिवार वालों द्वारा घटना के संबंध में हरपालपुर पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और उसने सबूत जुटाए। घटना के संबंध में जब थानाध्यक्ष हरपालपुर बालकृष्ण मिश्रा से जानकारी की गई, तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाए।

Also Read- Hardoi: बिजली का तेज वोल्टेज जाने से बोर्ड में लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक, ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow