Sambhal: सड़क हादसे में बुझ गया घर का सहारा। 

Sambhal road accident: यूपी के जनपद सम्भल से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है... चन्दौसी रोड पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक युवक ...

Jul 7, 2025 - 19:13
51 Views
Sambhal: सड़क हादसे में बुझ गया घर का सहारा। 
सड़क हादसे में बुझ गया घर का सहारा। 

उवैस दानिश, सम्भल

यूपी के जनपद सम्भल से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है... चन्दौसी रोड पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाला युवक दिल्ली में रहकर फर्नीचर का काम करता था और पूरे परिवार की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं।

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के चन्दौसी रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 32 वर्षीय युवक मोहम्मद उवैस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक उवैस, सम्भल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव मऊ भुड़ का रहने वाला था। वह दिल्ली में फर्नीचर का काम करता था और परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके एक डेढ़ साल का छोटा बच्चा है और वह बहनों की शादी का कर्ज चुका रहा था। उवैस के निधन की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीन भाई और चार  बहनों वाले इस युवक की अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिजनों बिना किसी कानूनी कार्यवाही के उवैस को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

Also Read- Sambhal News : अकीदत के साथ निकाला जा रहा मुहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाये हुई बुलन्द

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow