Hardoi News: हरदोई में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी। 

हरदोई के हरियावां बाजार में एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पिता और भाई के साथ ससुराल जा रही एक गर्भवती...

May 26, 2025 - 18:25
67 Views
Hardoi News: हरदोई में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी। 

Hardoi News: हरदोई के हरियावां बाजार में एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पिता और भाई के साथ ससुराल जा रही एक गर्भवती महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का सिर कटकर कई फीट दूर जा गिरा। वहीं बाइक चला रहे हैं भाई और पिता को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन इस दौरान गर्भवती महिला के सर पर डंपर का पहिया निकलने से उसके नीचे कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कोडरा मजरा कुरसेली निवासी रामभजन की 28 वर्षीय पुत्री मोनी की शादी लगभग 6 वर्ष पहले सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में चौखड़िया गांव में हुई थी। मोनी अपने भाई नीरज की शादी के चलते मायके कोडरा आई हुई थी शादी के बाद आज सुबह पिता रामभजन और भाई नीरज उसे ससुराल छोड़ने जा रहे थे तभी हरियावां गांव की बाजार में ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित डंपर की टक्कर की टक्कर लग गई जिसके चलते पिता और भाई के साथ बाइक पर सवार मोनी डंपर के पहिए के नीचे आ गई।

Also Read- Hardoi News: स्मार्ट क्लास से शिक्षा के स्तर में हुआ सुधार- जिला पंचायत अध्यक्ष

और उसका सर धड़ से कटकर काफी दूर जा गिरा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई हालांकि गनीमत रही कि पिता और भाई को कोई खास चोट नहीं आई लेकिन इस दौरान गर्भवती मोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही डंपर को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow