Hardoi News: अमेठी जिले की विधानसभा में कमान सम्भालेंगे सपा नेता अनिल सिंह वीरू। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर सपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव अनिल सिंह वीरू को अमेठी जिले की जगदीशपुर...

May 26, 2025 - 19:06
51 Views
Hardoi News: अमेठी जिले की विधानसभा में कमान सम्भालेंगे सपा नेता अनिल सिंह वीरू। 

Hardoi News: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर सपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव अनिल सिंह वीरू को अमेठी जिले की जगदीशपुर विधानसभा का निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

सपा नेता सिंह को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सभी पदों व युवा संगठन, महिला संगठन समेत अन्य संगठनों की नियुक्तियों का सत्यापन करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर यदि कोई बदलाव या किसी प्रभावशाली व्यक्ति की नियुक्ति प्रस्तावित हो, तो जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि के साथ बैठक कर जानकारी एकत्रित कर पार्टी कार्यालय देने का कार्य शामिल है।

Also Read- Hardoi News: स्मार्ट क्लास से शिक्षा के स्तर में हुआ सुधार- जिला पंचायत अध्यक्ष

साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण व वोटर लिस्ट के विभिन्न कार्यकमों पर जोर देते हुए एक कमेटी बनाकर उनकी जिम्मेदारी निश्चित करने का दायित्व श्री सिंह को दिया गया है। विधान सभा जातिगत आंकड़ा,विभिन्न जातियों के अग्रणी नेताओं को पार्टी में सम्मिलित करने व विभिन्न समाजों के लोगों से सम्पर्क व संगठन में प्रतिनिधित्व देने की रूपरेखा बनाने की भी जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों के प्रवेश की सूची पार्टी नेतृत्व को भेजने व सोशल मीडिया के लिए एक टीम बनानी होगी। जिसका कार्य विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow