Hardoi News: स्मार्ट क्लास से शिक्षा के स्तर में हुआ सुधार- जिला पंचायत अध्यक्ष

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारम्भ व लोकार्पण किया गया। मुख्य मंत्री ...

May 26, 2025 - 17:57
60 Views
Hardoi News: स्मार्ट क्लास से शिक्षा के स्तर में हुआ सुधार- जिला पंचायत अध्यक्ष
  • शिक्षक बच्चों के भविष्य को तराशने का कार्य करते हैं: जिलाधिकारी
  • सरकार के प्रयास से शिक्षा के क्षेत्र में हुआ आमूल-चूल परिवर्तन: बब्बन
  • शिक्षा विभाग में हुए कार्यों का मिला सकारात्मक परिणाम: सीडीओ

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारम्भ व लोकार्पण किया गया। मुख्य मंत्री ने बटन दबाकर कक्षा 3 से 12 के छात्र-छात्राओं के स्पॉट ऐसेसमेंट हेतु निपुण प्लस का बटन दबाकर शुभारम्भ किया गया। जनपद के 211528 बच्चों को ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी एवं स्कूल बैग आदि के लिए प्रथम किश्त डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की गयी। माननीय मुख्य मंत्री जी ने जनपद के 579 स्मार्ट क्लास, 121 विद्यालयों में आईसीटी लैब, 25 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी का उदघाटन किया। 

जनपदीय कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के प्रति लोगों की सोंच बदली है। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ। 

कायाकल्प के माध्यम से विद्यालय भवन का सुदृढ़ीकरण हुआ है। शिक्षक काफ़ी मेहनत कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सरकार के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने कहा कि जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में काफ़ी कार्य हुआ है जिसका काफ़ी सकारात्मक परिणाम मिला है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही मिशन कायाकल्प में संतृप्तीकरण को प्राप्त कर लिया जायेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों को रखा गया।

Also Read- Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, विभिन्न विभागों के कर्मचारी रहे उपस्थित।

जिलाधिकारी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय परिवर्तन का संस्थान है। इसमें शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षक ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शिक्षक बच्चों के भविष्य को तराशने का कार्य करते हैं। अधिकारी स्कूलों को गोद लेकर शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। कम से कम 50 स्कूलों को गोद दिया जाये। इन पचास स्कूलों से शिक्षा की जो क्रांति शुरू होगी उसकी मशाल बड़ी दूर तक जाएगी।

जनपदीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इलाज कराकर ठीक हो चुके चार बच्चों को प्रमाणपत्र, मेडल व उपहार किट दी गयी। दो शिक्षकों को टेबलेट प्रदान किया गया। स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी में अपना योगदान देने वाले 2-2 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। निपुण आंकलन के लिए एबीएसए भरावन व बावन को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow