Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, विभिन्न विभागों के कर्मचारी रहे उपस्थित।

जन सुनवाई के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन से सम्बंधित प्रकरण आने पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल पात्रता....

May 26, 2025 - 17:45
64 Views
Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, विभिन्न विभागों के कर्मचारी रहे उपस्थित।

Hardoi News: जनपद में अपनी प्रथम जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना। पूरी सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि महत्वपूर्ण विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। 

जन सुनवाई के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन से सम्बंधित प्रकरण आने पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल पात्रता की जाँच कर पेंशन बनवाने के निर्देश दिए। पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। भूमि सम्बन्धी मामलों में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करे।

Also Read- Hardoi News: लोक कला के जीवन सवर्धन का बच्चों ने बड़े भाव के साथ प्रदर्शन किया है - ग्राम प्रधान

उन्होंने कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow