Uttrakhand : यशपाल आर्य ने लाखों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया

इसी तरह, बेरिया दौलत ग्राम सभा में गांगुली नदी के पास छठ पूजा घाट का सौंदर्यीकरण कार्य विधायक निधि से कराया गया। रेंटा ग्राम सभा में मंदिर के हाल के लिए 5 लाख रुप

Oct 28, 2025 - 21:47
 0  45
Uttrakhand : यशपाल आर्य ने लाखों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया
Uttrakhand : यशपाल आर्य ने लाखों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

बाजपुर। यशपाल आर्य ने नैनीताल रोड पर हीरो एजेंसी से रेनबो स्कूल तक 200 मीटर लंबे टाइल्स वाले रोड का निर्माण कार्य शुरू किया। यह कार्य जिला योजना के तहत 11 लाख रुपये की लागत से हो रहा है।

इसी तरह, बेरिया दौलत ग्राम सभा में गांगुली नदी के पास छठ पूजा घाट का सौंदर्यीकरण कार्य विधायक निधि से कराया गया। रेंटा ग्राम सभा में मंदिर के हाल के लिए 5 लाख रुपये के सौंदर्यीकरण निर्माण का शिलान्यास किया गया। साथ ही, 250 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण घोषित किया गया। केला बनवारी ग्राम सभा में गुरुद्वारे के सौंदर्यीकरण के लिए 15 लाख रुपये की राशि घोषित की गई। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत काशीपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 7 में 30 लाख रुपये की लागत से मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया।

क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर महेंद्र अग्रवाल, अनिल सेन, वरुण कपूर, संजय मित्तल, सत्यवान गर्ग, परवेज शेख, निसार अहमद, आमिर हुसैन, एडवोकेट सतनाम सिंह, इमरान हुसैन, देवेंद्र सिंह, पूरन जोशी, नरेंद्र शर्मा, आदित्य चन्ना आदि लोग उपस्थित थे।

Also Click : Lucknow : छठ महापर्व पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि — सोशल मीडिया पर #SwachhaUPCities और #NagarVikas बने ट्रेंडिंग विषय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow