Hardoi : .... डर उसको लग रहा है ना तस्वीर खींच ले, संडीला ऑल इंडिया मुशायरा में शायरों ने उर्स मेले में बांधा समां, अब्दुल मन्नान ने किया उद्घाटन
झाड़ी शाह बाबा के उर्स मेले के चौथे दिन संडीला नगर में आयोजित जश्ने संडीला ऑल इंडिया मुशायरा में शेरो-शायरी के नगमों ने माहौल को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम
Report : मुकेश सिंह
संडीला/हरदोई। झाड़ी शाह बाबा के उर्स मेले के चौथे दिन संडीला नगर में आयोजित जश्ने संडीला ऑल इंडिया मुशायरा में शेरो-शायरी के नगमों ने माहौल को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुशायरे समाज की संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम का संचालन यासिर सिद्दीकी ने किया, जबकि मशहूर नाजिम नदीम फर्रुख ने नजामत संभाली। मुशायरा नात-ए-नबी से शुरू हुआ, जिसे शायरा मुमताज नसीम ने सुंदर ढंग से पेश किया।
खुद्दार उस गरीब ने राशन नहीं लिया, डर उसको लग रहा है ना तस्वीर खींच ले
इसके बाद शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम सुनाए और कार्यक्रम चरम पर पहुंच गया। इंटरनेशनल शायर यासिर सिद्दीकी की शायरी सुनने के लिए देर रात तक हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सरपरस्ती मेला अध्यक्ष सूफी शाहनवाज ने की।
मुशायरे में देश के प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा, सतलुज राहत इंदौरी, हाशिम फिरोजाबादी, खुर्शीद हैदर, अब्बास कमर, तबरेज मुनव्वर राणा, हाशिम नोमानी, हिमांशी बाबरा, आदिल रशीद, हसनैन संदीलवी, राहुल शर्मा, रईस निजामी ने अपने चुनिंदा कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में संयोजक अदनान अब्बास और अमान अली ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए मुशायरे का समापन घोषित किया।
What's Your Reaction?











