Deoband : देवबंद पुलिस की कमर तोड़ कार्यवाही, चोरी करने वाले संगठित गिरोह का गैंग पंजीकरण

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन व क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरेन्द्र शर्मा द्वारा की गई कार्रवाई में चोरी गैंग के तीन सदस्यों को चिन्हि

Oct 28, 2025 - 21:53
 0  50
Deoband : देवबंद पुलिस की कमर तोड़ कार्यवाही, चोरी करने वाले संगठित गिरोह का गैंग पंजीकरण
Deoband : देवबंद पुलिस की कमर तोड़ कार्यवाही, चोरी करने वाले संगठित गिरोह का गैंग पंजीकरण

कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा- एस एस पी

देवबंद। जनपद में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने एक और ठोस कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस ने चोरी की वारदातों में लिप्त एक सक्रिय गिरोह को जनपद स्तरीय गैंग के रूप में पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन व क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरेन्द्र शर्मा द्वारा की गई कार्रवाई में चोरी गैंग के तीन सदस्यों को चिन्हित कर उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया। जांच में पाया गया कि गिरोह लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था और क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा था। इसके आधार पर इस गिरोह को “चोरी गैंग” कोड D-106/2025 के तहत आधिकारिक रूप से सूचीबद्ध किया गया। जिसमे अजीम पुत्र अख्तर गैंग लीडर व शहनवाज पुत्र हनीफ, साफवान पुत्र आरिफ, थाना देवबंद गैंग के सदस्य है।

इन तीनों अपराधियों पर चोरी और अवैध शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गैंग लीडर अजीम का नेटवर्क दिल्ली तक फैला हुआ बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में इन अभियुक्तों के खिलाफ एक के बाद एक मामले दर्ज होने से यह साबित हुआ कि गिरोह लंबे समय से चोरी की वारदातों में सक्रिय था। थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि इस गैंग की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और गैंग रजिस्टर में इसका विवरण अंकित किया जाए। साथ ही डीसीआरबी व वाचक कार्यालय को समय-समय पर गैंग की अद्यतन रिपोर्ट भेजी जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सहारनपुर पुलिस का लक्ष्य स्पष्ट है, कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता को आश्वस्त किया है कि संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। चोरी, नशा और लूट जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आम नागरिक निडर होकर जीवन जी सकें।

Also Click : Lucknow : छठ महापर्व पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि — सोशल मीडिया पर #SwachhaUPCities और #NagarVikas बने ट्रेंडिंग विषय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow