Sitapur : जिला कारागार का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक

निरीक्षण में कारागार परिसर में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था पाई गई। लीगल एड क्लीनिक में सफाई, कुर्सी-मेज की उचित व्यवस्था और पंजिका में अद्यतन प्रविष्टियां दर्ज मिलीं। दो पराविधि

By INA News Desk
Feb 2, 2026 - 21:57
43 Views
Sitapur : जिला कारागार का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक
Sitapur : जिला कारागार का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय भान ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ और प्रभारी जनपद न्यायाधीश के दिशा-निर्देशों के अनुसार हुआ।

निरीक्षण में कारागार परिसर में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था पाई गई। लीगल एड क्लीनिक में सफाई, कुर्सी-मेज की उचित व्यवस्था और पंजिका में अद्यतन प्रविष्टियां दर्ज मिलीं। दो पराविधिक स्वयंसेवक मौजूद थे। उन्हें निर्देश दिए गए कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं है, उनके प्रार्थना पत्र जेल अधीक्षक से सत्यापित कराकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भेजे जाएं। पाकशाला में रोज का मेनू अंकित पाया गया। साफ-सफाई, हाइजीन और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था ठीक मिली। बंदियों के हिस्ट्री टिकट में सभी प्रविष्टियां दर्ज थीं। मुलाकात के लिए उचित व्यवस्था पाई गई।

चिकित्सालय में बताया गया कि बंदियों के स्वास्थ्य के लिए जिला अस्पताल से दो चिकित्सक नामित हैं। जेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी बंदियों के टिकट पर सरकारी या निजी अधिवक्ता का नाम दर्ज करें ताकि मुकदमे की पैरवी की जानकारी मिल सके। महिला बैरक में पाया गया कि महिला बंदियों के मुकदमों में अधिवक्ता नामित हैं।

इस दौरान जेलर राजेश कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर अली अदनान, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ बृजेन्द्र कुमार अवस्थी, डिप्टी चीफ सुजीत बाजपेई, असिस्टेंट शुभांशी तिवारी, अंकुर वर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी अशोक कुमार राना, सलीम अहमद, नौशाद अली सहित अन्य मौजूद रहे। इसी दौरान गौ सेवा रसोई सीतापुर की सामाजिक संस्था ने महिला बंदियों को वस्त्र वितरित किए। अपर जिला जज भगीरथ वर्मा ने कहा कि महिला बंदियों के हित में ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। उन्होंने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सामाजिक संस्थाओं के साथ ऐसे आयोजन करेगा। अपर जिला जज नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए।

Also Click : सतना में अडानी ग्रुप के वॉक-इन इंटरव्यू में हजारों बेरोजगारों की भीड़, छत से कूदकर अंदर घुसने की कोशिश, अव्यवस्था से हालात बेकाबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow