Saharanpur : गंगोह के ईसापुर गांव में पैमाइश के दौरान शिकायतकर्ताओं पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Feb 2, 2026 - 22:00
Feb 2, 2026 - 22:17
 0  5
Saharanpur : गंगोह के ईसापुर गांव में पैमाइश के दौरान शिकायतकर्ताओं पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल
Saharanpur : गंगोह के ईसापुर गांव में पैमाइश के दौरान शिकायतकर्ताओं पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के ईसापुर गांव में सरकारी सिंचाई नाली और चक मार्ग पर अवैध कब्जे के विवाद में पैमाइश के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासनिक कर्मचारियों की मौजूदगी में आरोपियों ने उन पर हमला किया। पीड़ित सुनील कुमार और राजकुमार ने बताया कि करीब 40-45 दिन पहले आरोपियों ने खसरा संख्या 266 की सरकारी सिंचाई नाली और खसरा संख्या 180 के चक मार्ग को काटकर अपने खेत में मिला लिया था। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम नकुड़ के पास कई बार की थी।

पैमाइश के लिए हल्का पटवारी रवि मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पटवारी की मौजूदगी में ही पीड़ितों पर लाठी-डंडों और फावड़ों से हमला कर दिया। इससे सुनील कुमार, राजकुमार और अनिल शर्मा घायल हो गए। पीड़ितों का कहना है कि लेखपाल ने फोन कर पैमाइश के लिए बुलाया था, लेकिन पहुंचते ही सुनियोजित तरीके से हमला हुआ। घटना को मौके पर मौजूद बच्चों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Also Click : सतना में अडानी ग्रुप के वॉक-इन इंटरव्यू में हजारों बेरोजगारों की भीड़, छत से कूदकर अंदर घुसने की कोशिश, अव्यवस्था से हालात बेकाबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow