Sambhal: शब-ए-बारात को लेकर सम्भल में सफाई और सुरक्षा की मांग, सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन। 

आगामी शबेबरात के पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए सम्भल में मुस्लिम समाज और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रशासन

Feb 2, 2026 - 15:33
93 Views
Sambhal: शब-ए-बारात को लेकर सम्भल में सफाई और सुरक्षा की मांग, सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन। 
सईद अख्तर इस्राइली, सपा नेता

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: आगामी शबेबरात के पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए सम्भल में मुस्लिम समाज और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाओं की मांग की है। सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इस्राइली के नेतृत्व में मुस्लिम साथियों ने एसडीएम रामानुज को पाँच सूत्री ज्ञापन सौंपकर सफाई, सुरक्षा, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।

ज्ञापन में विशेष रूप से कब्रिस्तानों, इमामबाड़ों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई कराने पर जोर दिया गया है। सईद अख्तर इस्राइली ने कहा कि शबेबरात के मौके पर बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों और इमामबाड़ों में इबादत के लिए जाते हैं, ऐसे में गंदगी और अव्यवस्थाओं से लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते साफ-सफाई अभियान चलाने और रास्तों को दुरुस्त रखने की मांग की। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि शबेबरात की रात इबादत देर तक चलती है, इसलिए पुलिस गश्त और सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं। बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सपा जिला सचिव सईद अख्तर इस्राइली ने प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि मुस्लिम समाज हमेशा अमन और भाईचारे में विश्वास रखता है। उन्होंने सभी मुसलमानों से शबेबरात का पर्व शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाने की अपील की।

Also Read- Lucknow: जनता दर्शन- अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर निरंतर करें कड़ी कार्रवाई- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow