Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा बोले- गौशालाओं से आत्मनिर्भरता और जैविक खेती की दिशा में बढ़ें कदम। 

स्वामी विवेकानंद सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई

Feb 2, 2026 - 18:57
28 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा बोले- गौशालाओं से आत्मनिर्भरता और जैविक खेती की दिशा में बढ़ें कदम। 
जिलाधिकारी अनुनय झा बोले- गौशालाओं से आत्मनिर्भरता और जैविक खेती की दिशा में बढ़ें कदम। 

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों के सुदृढ़ीकरण, चारे की उपलब्धता और बुनियादी ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कम पशओं की गौशालाओं को बन्द कर उन्हें स्वयं सहायता समूह को दिया जाये, जिसमे वर्मी कम्पोस्ट आदि बनाकर उसका उपयोग जैविक खेती मे किया जाये, कुछ गौशालाओं मे फलदार वृक्ष लगाये जाये। 

जिलाधिकारी ने आगामी सीजन और वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए भूसा टेंडर की प्रक्रिया और उसकी वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि भूसा खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध हो, ताकि भंडारण में कोई कमी न आए। सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए केंद्रों पर कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने और गोवंश की सुरक्षा के लिए आश्रय स्थलों के चारों तरफ फेंसिंग व बाउंड्री वॉल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए गौशालाओं से संबद्ध भूमि पर हरे चारे के उत्पादन की स्थिति की जानकारी ली गई और इसे बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही गौशाला परिसरों में स्थित कमरों और शेड की भौतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जर्जर ढांचों को दुरुस्त करने पर जोर दिया। बैठक में जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित स्थायी व अस्थायी आश्रय स्थलों तथा पंजीकृत क्रियाशील गौशालाओं में संरक्षित गोवंश की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हरे चारे के लिये नैपियर घास लगवाये जिससे 12 महीने हरा चारा मिलता रहें। उन्होंने कहा कि नस्ल सुधार पर ध्यान दिया जाये, सेक्स सॉर्टेड सीमेन का अधिकतम प्रयोग करें जिससे बछिया पैदा हो और दुग्ध उत्पादन बढ़ सके। सभी वीडियों एक-एक पशु चिकित्सालय का उच्चीकरण कराये। हर ब्लाक मे एक नन्दी गौशाला बनाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi : पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत जनवरी 2026 में 120 गुमशुदा और अपहृतों को सुरक्षित बरामद किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow