Hardoi: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता: कबड्डी में वंडरगर्ल और युवा पलटन क्लब बने चैंपियन। 

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में चौथे दिन कबड्डी की महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं उत्साह और रोमांच के बीच

Mar 18, 2026 - 22:43
38 Views
Hardoi: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता: कबड्डी में वंडरगर्ल और युवा पलटन क्लब बने चैंपियन। 
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरदोई। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में चौथे दिन कबड्डी की महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं उत्साह और रोमांच के बीच सम्पन्न हुईं। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों व क्लबों से महिला वर्ग में 8 टीमों तथा पुरुष वर्ग में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार गुप्ता (पूर्व प्रधान, महोलिया शिवपार, ब्लॉक बावन) रहे। उनका स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने पटका पहनाकर किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में वंडरगर्ल क्लब और बालाजी क्लब बेहन्दर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें वंडरगर्ल क्लब ने 18-12 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार विजयलक्ष्मी द्वारा प्रदान किए गए। पुरुष वर्ग में युवा पलटन क्लब और सवायजपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में युवा पलटन क्लब ने 25-22 के अंतर से सवायजपुर को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरुष वर्ग के विजेताओं को एसडीएम सदर सुशील मिश्रा ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ की सचिव पूनम तिवारी पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कौशल किशोर, महबूबुर्रहमान, वीरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार निषाद, सुरेंद्र सिंह, मनोज पांडे, संदीप, गोपाल, आशीष, देवेश और मेहताब अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Also Read- Hardoi : हरदोई में मध्यान्ह भोजन योजना के लिए हर ब्लॉक में कंट्रोल रूम स्थापित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow