Hardoi: हरदोई में एलपीजी वितरण व्यवस्था सुधार की मांग, वितरक महासंघ ने जिलाधिकारी से की मुलाकात। 

एल.पी.जी. वितरक महासंघ हरदोई के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी अनुनय झा से भेंट कर जनपद में एलपीजी वितरण व्यवस्था को

Mar 18, 2026 - 22:56
85 Views
Hardoi: हरदोई में एलपीजी वितरण व्यवस्था सुधार की मांग, वितरक महासंघ ने जिलाधिकारी से की मुलाकात। 
हरदोई में एलपीजी वितरण व्यवस्था सुधार की मांग, वितरक महासंघ ने जिलाधिकारी से की मुलाकात। 

हरदोई: एल.पी.जी. वितरक महासंघ हरदोई के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी अनुनय झा से भेंट कर जनपद में एलपीजी वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम और उपभोक्ता हितैषी बनाने की मांग उठाई। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सदस्य राष्ट्रीय परिषद एवं क्षेत्रीय महामंत्री (भाजपा अवध क्षेत्र अनु मोर्चा) पी.के. वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान में लागू 100 प्रतिशत डी.ए.सी. और 100 प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था के कारण एलपीजी वितरण की गति प्रभावित हो रही है। इससे एजेंसियों का बैंक लॉक लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते वितरकों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में सुधार कर वितरण को अधिक लचीला और उपभोक्ता सुविधा के अनुरूप बनाया जाए, ताकि समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। साथ ही आगामी नवरात्रि और रमज़ान पर्व को देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया, जिससे त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा उन्नाव अवधेश कटियार, संगठन जिलाध्यक्ष हरदोई अमित कुमार, जनार्दन सिंह, अरविंद सिंह, धीरज कुमार वर्मा, पंकज शुक्ला और मोहित कुमार सिंह सहित एलपीजी वितरक महासंघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में मध्यान्ह भोजन योजना के लिए हर ब्लॉक में कंट्रोल रूम स्थापित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow