मुरादाबाद में आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: BDS छात्र हारिश अली गिरफ्तार, 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का आरोप।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। बीडीएस का छात्र हारिश अली

Mar 18, 2026 - 17:11
 0  11
मुरादाबाद में आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: BDS छात्र हारिश अली गिरफ्तार, 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का आरोप।

मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। बीडीएस का छात्र हारिश अली आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए भर्ती कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद स्थानीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि इतने बड़े नेटवर्क की भनक उन्हें पहले नहीं लग सकी।

जांच एजेंसियों के अनुसार हारिश अली पिछले दो वर्षों से मुरादाबाद में रहकर सक्रिय था और वह ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित कर रहा था। उसके मोबाइल, लैपटॉप और डायरी से मिले सुरागों से पता चला है कि वह पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों के 50 से अधिक छात्रों को अपने नेटवर्क से जोड़ चुका था। इन युवाओं में डॉक्टर, मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र, मदरसा छात्र और शिक्षक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में हारिश ने कबूल किया है कि वह सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जो देश या सरकार के खिलाफ पोस्ट और टिप्पणियां करते थे। उसे अपने आकाओं से निर्देश मिलते थे कि संगठन में पढ़े-लिखे और तकनीकी रूप से सक्षम लोगों की भर्ती बढ़ाई जाए। सहारनपुर निवासी हारिश कई बार जम्मू-कश्मीर भी गया था, लेकिन उसने हर बार अपने साथियों को झूठी जानकारी दी। एजेंसियों का मानना है कि कश्मीर से लौटने के बाद ही उसने अपने नेटवर्क को तेजी से विस्तार दिया। इस मामले के सामने आने के बाद एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे संभव हैं।

  • पहले भी सामने आ चुके हैं आतंकी कनेक्शन

मुरादाबाद पहले भी आतंकी गतिविधियों के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। अक्टूबर 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने यहां से आईएस से जुड़े अरशद वारसी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के फरहान और हिजबुल मुजाहिदीन के अहमद रजा उर्फ शाहरुख की गिरफ्तारी भी यहीं से हो चुकी है।

साल 2017 में मुगलपुरा क्षेत्र से फरहान को पकड़ा गया था, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे मुरादाबाद में रह रहा था और विदेश यात्रा भी कर चुका था। वहीं, अहमद रजा उर्फ शाहरुख ने कश्मीर में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी और 2023 में उसे एटीएस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा हाल के वर्षों में हिजबुल से जुड़े आतंकी उल्फत की गिरफ्तारी और फर्जी पासपोर्ट मामले में रोहिंग्या संदिग्ध की गिरफ्तारी ने भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई है।

  • जांच जारी, और गिरफ्तारी की संभावना

हारिश अली की गिरफ्तारी के बाद एटीएस अब उसके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। साथ ही, स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को मजबूत करने की जरूरत भी महसूस की जा रही है।

Also Read- बोलने का समय आता है तो विदेश घूमने निकल जाते हैं राहुल- बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।