Mussoorie : भाजपा मंडल अध्यक्ष पर अधिशासी अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप, कर्मचारियों का विरोध, माफी के बाद मामला शांत

कर्मचारियों के अनुसार पेयजल और जल निकासी के मुद्दों पर बात चल रही थी तभी रजत अग्रवाल ने बीच में टोकते हुए अधिशासी अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उन्हों

By INA News Desk
Mar 18, 2026 - 21:22
42 Views
Mussoorie : भाजपा मंडल अध्यक्ष पर अधिशासी अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप, कर्मचारियों का विरोध, माफी के बाद मामला शांत
Mussoorie : भाजपा मंडल अध्यक्ष पर अधिशासी अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप, कर्मचारियों का विरोध, माफी के बाद मामला शांत

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी में उत्तराखंड गढ़वाल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर माहौल गरमाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल पर अभद्र भाषा और हाथापाई के प्रयास का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने विरोध किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि शाम को माफी मिलने के बाद मामला शांत हो गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हो रही थी। इस बैठक में उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कर्मचारियों के अनुसार पेयजल और जल निकासी के मुद्दों पर बात चल रही थी तभी रजत अग्रवाल ने बीच में टोकते हुए अधिशासी अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और हाथापाई की कोशिश की जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रोक दिया।इस घटना से जल संस्थान के कर्मचारियों में गुस्सा फैल गया। उनका कहना था कि ऐसे व्यवहार से अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिरता है और काम के दौरान डर का माहौल बनता है। विरोध में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ मसूरी के बैनर तले कार्यवाहक अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एसडीएम और कोतवाली कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने रजत अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो 23 मार्च तक सभी कर्मचारी और अधिकारी काम बंद कर देंगे और जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति पर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी के साथ अभद्रता या मारपीट पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

दिनभर के विरोध और दबाव के बाद शाम को रजत अग्रवाल जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता अमित कुमार और अन्य कर्मचारियों से व्यवहार के लिए माफी मांगी। माफी के बाद कर्मचारी संघ ने सहमति से शिकायत वापस ले ली और मामला खत्म कर दिया। मामले के शांत होने के बाद शहर में स्थिति सामान्य हो गई।

Also Click : बॉक्स ऑफिस महासंग्राम 2026: 'दृश्यम 3' और 'प्रतिछाया' के बीच कड़ी टक्कर, जॉर्जकुट्टी की चालाकी के सामने निविन पॉली की राजनीतिक बिसात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow