Bajpur : ईद उल फितर और नवरात्र के लिए शांति बैठक, एसडीएम अमृता शर्मा ने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया
कुछ लोगों ने नशे पर रोक और ईद के दिन नमाज के समय बाहरी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। एसडीएम अमृता शर्मा ने सभी समस्याएं सुनीं और कहा कि दोनों त्योहार सब मिलकर
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर कोतवाली में ईद उल फितर और नवरात्र त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए एसडीएम अमृता शर्मा और कोतवाल नरेश चौहान की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने शहर में दोनों त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, 28 मार्च तक बिजली कनेक्शन न काटने और बकाया बिजली बिल जल्द जमा करने की अपील की।
कुछ लोगों ने नशे पर रोक और ईद के दिन नमाज के समय बाहरी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। एसडीएम अमृता शर्मा ने सभी समस्याएं सुनीं और कहा कि दोनों त्योहार सब मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं। समस्याओं पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा। सफाई व्यवस्था और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी।
इस मौके पर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, एसएसआई विक्रम धामी, एसआई प्रहलाद सिंह, एसआई देवेंद्र मरनाल, एसआई संदीप शर्मा, एसआई धीरेंद्र परिहार, एसआई मनीष खत्री, एसआई सुनील कुमार, एसआई कैलाश चंद्र नगर कोटी, एसआई सुरेंद्र सिंह खाडयत, अशोक पंत, शमशाद अली, लियाकत अली, यशपाल राजहंस, साबिर हुसैन, सादिक अली, मोहन दिवाकर, तनवीर गुड्डू समेत कई लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?









