Hathras : सिकंद्राराऊ में सट्टेबाजी करते युवक गिरफ्तार, नकदी और पर्ची बरामद
मुखबिर की सूचना पर पानी की टंकी के पास छापेमारी की गई जहां आरोपी को मौके पर ही पकड़ा गया। आरोपी की पहचान अरमान पुत्र मुन्ना के रूप में हुई है। वह मोहल्ला सराय उम्दा वे
हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ थाना पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक युवक को पकड़ लिया है। युवक सट्टा खेलते समय गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने उसके पास से 1135 रुपये नकद राशि, सट्टा पर्ची और पेन बरामद किया।
मुखबिर की सूचना पर पानी की टंकी के पास छापेमारी की गई जहां आरोपी को मौके पर ही पकड़ा गया। आरोपी की पहचान अरमान पुत्र मुन्ना के रूप में हुई है। वह मोहल्ला सराय उम्दा वेगम, कस्बा सिकंद्राराऊ का निवासी है। इस मामले में थाना सिकंद्राराऊ पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?









