Hathras : कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश नव निर्माण के नौ वर्ष पर कार्यक्रम, मेधावी छात्राओं को सम्मान
इसके बाद प्रेस वार्ता में जनपद के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय बाद स्थिर सर
हाथरस में उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रदर्शनी शुरू की गई और विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का उद्घाटन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ से चल रहे मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
कार्यक्रम में कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं को स्टेशनरी किट दी गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को पांच हजार रुपये के डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रेस वार्ता में जनपद के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय बाद स्थिर सरकार बनी है जिसने ऐतिहासिक फैसले लिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में काम तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, रवि सारस्वत, मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित और अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी तथा लाभार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









