Hathras : हाथरस जंक्शन क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई पर संदेह
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन जरूरी कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे खनन करने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक आदे
हाथरस जिले के जंक्शन क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन लगातार चल रहा है। जिला अधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद देर रात खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और सासनी तहसील के ठाकुर नगला खेरिया से लेकर हाथरस जंक्शन तक बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन जरूरी कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे खनन करने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक आदेश सिर्फ कागजों पर रह जाते हैं जबकि जमीन पर स्थिति पहले जैसी बनी हुई है।
लोग कई सवाल उठा रहे हैं कि यह अवैध खनन किसके संरक्षण में चल रहा है और अब तक सख्त कदम क्यों नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रभावी कार्रवाई हो ताकि अवैध मिट्टी खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
What's Your Reaction?









