Hardoi : पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत जनवरी 2026 में 120 गुमशुदा और अपहृतों को सुरक्षित बरामद किया
बरामदगी के अधिकांश मामले कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, सुरसा, बघौली, बिलग्राम, सांडी, माधौगंज और मल्लावां थानों से जुड़े थे। इनमें धारा 87 बीएनएस और 137(2) बीएनएस
हरदोई। हरदोई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत जनवरी 2026 में कुल 120 गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया। इन सभी की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत जिले के सभी थानों में विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं जिन्होंने गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों की तलाश और बरामदगी में सफलता हासिल की।
बरामदगी के अधिकांश मामले कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, सुरसा, बघौली, बिलग्राम, सांडी, माधौगंज और मल्ला वां थानों से जुड़े थे। इनमें धारा 87 बीएनएस और 137(2) बीएनएस जैसे प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों में कार्रवाई हुई। पुलिस ने सभी व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलवाया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा
What's Your Reaction?











