Sitapur : सीतापुर में डायल-112 को मिली 10 नई मोटरसाइकिलें, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

इस मौके पर पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये मोटरसाइकिलें त्वरित प्रतिक्रिया, आमजन की मदद और कानून व्यवस्था मजबूत करने में सहायक साबित होंगी। मोटरसाइकि

By INA News Desk
Feb 2, 2026 - 21:51
21 Views
Sitapur : सीतापुर में डायल-112 को मिली 10 नई मोटरसाइकिलें, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
Sitapur : सीतापुर में डायल-112 को मिली 10 नई मोटरसाइकिलें, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में डायल-112 को प्राप्त 10 नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर जनपदीय डायल-112 स्क्वाड में शामिल किया।

इस मौके पर पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये मोटरसाइकिलें त्वरित प्रतिक्रिया, आमजन की मदद और कानून व्यवस्था मजबूत करने में सहायक साबित होंगी। मोटरसाइकिल गश्त से घटनास्थल पर जल्दी पहुंचना सुनिश्चित होगा, जिससे नागरिकों को तुरंत सहायता मिल सकेगी। डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए सभी को प्रयास करने की अपील की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, डायल-112 प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक शिवबालक वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : सतना में अडानी ग्रुप के वॉक-इन इंटरव्यू में हजारों बेरोजगारों की भीड़, छत से कूदकर अंदर घुसने की कोशिश, अव्यवस्था से हालात बेकाबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow