Sitapur : खैराबाद में आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन ने चौथा स्थापना दिवस उत्साह से मनाया

मुख्य अतिथि एएसपी आलोक सिंह ने कहा कि प्रकृति से जो कमी हुई है उससे घबराने की जरूरत नहीं। स्टेफन हॉकिंग जैसे वैज्ञानिक 90 प्रतिशत दिव्यांग होने पर भी दुनिया में ना

By INA News Desk
Feb 2, 2026 - 21:53
29 Views
Sitapur : खैराबाद में आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन ने चौथा स्थापना दिवस उत्साह से मनाया
Sitapur : खैराबाद में आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन ने चौथा स्थापना दिवस उत्साह से मनाया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

खैराबाद, सीतापुर। विशुन नगर चौराहा स्थित आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने दीप जलाकर भारत माता और मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण से की। अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत, कहानी, भजन और नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सभी ने खूब तारीफ की। कार्यक्रम में एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, डॉ. रजनीश मिश्रा, हरी शंकर गुप्ता और मो. सलीम ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था स्थापना से अब तक जनपद में दिव्यांगों, निराश्रितों और जरूरतमंदों तक विभिन्न सुविधाएं पहुंचा रही है।इस मौके पर रामू और सुभाष चंद्र को ट्राई मोटरसाइकिल दी गई। दिव्यांगजन, अनाथ, निराश्रित महिलाएं, वृद्धजन और बच्चों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी आलोक सिंह ने कहा कि प्रकृति से जो कमी हुई है उससे घबराने की जरूरत नहीं। स्टेफन हॉकिंग जैसे वैज्ञानिक 90 प्रतिशत दिव्यांग होने पर भी दुनिया में नाम कमाया। समाज से अपील की कि दिव्यांगों को प्राथमिकता पर सहयोग करें और वे हमेशा दिव्यांगों की सेवा के लिए तैयार हैं।

विशिष्ट अतिथि अभिषेक गुप्ता ने कहा कि संस्था समाज को मजबूत बनाने, रोजगार देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। समय-समय पर सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां आयोजित कर दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पाल, गुड्डू, हरिलाल, रामचंद्र मौर्य, अनीता, मोमिना, रोशन सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और निराश्रित महिलाएं शामिल हुईं। अंत में प्रबंधक और सचिव बिन्दू मौर्या ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ समारोह समाप्त हुआ। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

Also Click : सतना में अडानी ग्रुप के वॉक-इन इंटरव्यू में हजारों बेरोजगारों की भीड़, छत से कूदकर अंदर घुसने की कोशिश, अव्यवस्था से हालात बेकाबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow