Sitapur : खैराबाद में स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा आठ की छात्रा आद्या शक्ति दुबे के शास्त्रीय नृत्य को खूब सराहा गया। शिक्षक अरुण कुमार श्रीवास्त

By INA News Desk
Jan 28, 2026 - 20:18
34 Views
Sitapur : खैराबाद में स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
Sitapur : खैराबाद में स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

खैराबाद कस्बे के स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह दस बजे प्रबंधक आमिर रिजवी और लुबना रिजवी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा आठ की छात्रा आद्या शक्ति दुबे के शास्त्रीय नृत्य को खूब सराहा गया। शिक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने देशभक्ति गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी राम सुमिरन शर्मा रहे। स्काउट, गाइड, कब और बुलबुल की टीम ने पूरी वर्दी में पथ संचालन किया, जिसकी उपस्थित अभिभावकों ने तालियों से स्वागत किया। स्काउट का संचालन रेहान खान, गाइड का अल्का सिंह और चित्रांशी श्रीवास्तव, कब का गगन बाजपेई ने कुशलता से किया।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र मो. जैद मलिक को सम्मानित किया गया। वे प्रयागराज मेडिकल कॉलेज से एमडी डर्मेटोलॉजी कर रहे हैं। 2025 की बोर्ड परीक्षा में गणित, विज्ञान और अंग्लेजी में सर्वोत्तम अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को गणित-विज्ञान शिक्षक अनुपम दीक्षित, अंग्लेजी शिक्षिका वीना महेंद्र और सारिका श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा की प्रथम आने वाली टीम को प्रबंधक प्रधानाचार्य अमी किरण अवस्थी, उपप्रधानाचार्य के.बी. श्रीवास्तव और जनसंपर्क अधिकारी अशोक प्रजापति ने प्रमाणपत्र और मेडल दिए। उपप्रधानाचार्य के.बी. श्रीवास्तव ने संविधान लेखन की प्रमुख बातें बताईं। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं ने किया। अरविंद वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, रोहित वर्मा आदि ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also Click : असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में दिल दहला देने वाला नाव हादसा: मशीन चालित देशी नाव डूबी, 22 यात्रियों में से 6 लापता जिनमें 4 बच्चे शामिल, बचाव अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement