Sitapur : सीतापुर डीएम ने ऐलिया ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, कमियों पर दिखाई नाराजगी
स्थापना पटल पर कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ, अवकाश आदि का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि ये सभी चीजें अद्यतन रखी जाएं। मनरेगा पटल पर एपीओ से बात की, मनरेगा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने ऐलिया ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर देखा। जन्म प्रमाण पत्र के एक आवेदक से फोन पर बात की और फीडबैक लिया। फीडबैक सही न मिलने पर खंड विकास अधिकारी पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमाण पत्र से जुड़े आवेदकों से फीडबैक खुद संबंधित अधिकारी लें और इसकी पुष्टि करें।
स्थापना पटल पर कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ, अवकाश आदि का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि ये सभी चीजें अद्यतन रखी जाएं। मनरेगा पटल पर एपीओ से बात की, मनरेगा के निर्माण कार्यों की जानकारी ली, मास्टर रजिस्टर और लेबर रजिस्टर देखा तथा मजदूरों के भुगतान की स्थिति जानी। निर्माण कार्यों की फाइलें देखते हुए कहा कि वर्क ऑर्डर के अनुसार सभी काम समय पर पूरे हों।
खंड विकास अधिकारी प्रशांत शुक्ला को निर्देश दिए कि पांच लाख से अधिक की परियोजनाओं का खुद निरीक्षण करें और निरीक्षण रिपोर्ट फाइलों में दर्ज की जाए। एडीओ पंचायत कक्ष में रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया। एनआरएलएम कक्ष में स्वयं सहायता समूहों के कार्य और भुगतान की जानकारी ली। ब्लॉक में भरे और जमा हो रहे एसआईआर फार्मों की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी प्रशांत शुक्ला समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











