Deoband : पनियाली गुरूद्वारा ने पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए की नई राहत घोषणा, 60 बच्चों की एक साल की फीस व 800 एकड़ फसल के लिए डीजल व खाद

क्षेत्र के 40 लोगों और सिंघ ब्रदर्स सहारनपुर की टीम के साथ पंजाब में 6 दिन सेवा करके लौटे गुरूद्वारा साहिब पनियाली के मुखी बाबा रणजीत सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा

Sep 27, 2025 - 22:35
 0  21
Deoband : पनियाली गुरूद्वारा ने पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए की नई राहत घोषणा, 60 बच्चों की एक साल की फीस व  800 एकड़ फसल के लिए डीजल व खाद
Deoband : पनियाली गुरूद्वारा ने पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए की नई राहत घोषणा

देवबंद के गुरूद्वारा गुरू हरगोबिंद साहिब पातशाही छठे पनियाली कासिमपुर ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जिला कपूरथला के एक गांव के निजी स्कूलों में पढ़ रहे 60 बच्चों की एक साल की स्कूल फीस और जिला गुरदासपुर के एक गांव की बाढ़ से प्रभावित 800 एकड़ जमीन को फिर से उपजाऊ बनाने के लिए डीजल व डीएपी खाद देने की घोषणा की है।

क्षेत्र के 40 लोगों और सिंघ ब्रदर्स सहारनपुर की टीम के साथ पंजाब में 6 दिन सेवा करके लौटे गुरूद्वारा साहिब पनियाली के मुखी बाबा रणजीत सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा साहिब पनियाली में क्षेत्र वासियों के सहयोग से एकत्र की गई रसद और सामग्री से भरे 6 ट्रक तथा गांव पनियाली, रावती व बहादुरपुर द्वारा संयुक्त रूप से 3 लाख 11 हजार रुपये की नकदी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाके में जरूरतमंदों को दी गई है। उन्होंने बताया कि गुरूद्वारा साहिब पनियाली की ओर से जिला कपूरथला की तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांव सिंगरा के निजी स्कूलों में पढ़ रहे 60 बच्चों की फीस और जिला गुरदासपुर की तहसील डेरा बाबा नानक के गांव बाउली रमदास की बाढ़ से प्रभावित 800 एकड़ भूमि के लिए डीजल व डीएपी खाद की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान राजपाल सिंह, पवित्र सिंह, हरजीत सिंह, रवींद्र सिंह, कंवरपाल सिंह, रविंद्र सिंह भुल्लर, भगत सिंह, मनमोहन सिंह व मनजोत सिंह मौजूद रहे।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow