Saharanpur : सहारनपुर में डॉक्टर गौरव छाबड़ा ने जटिल ऑपरेशन कर 55 वर्षीय मरीज की जान बचाई

चुनौतियों के बावजूद डॉक्टर छाबड़ा ने अपने अनुभव और कुशलता से ऑपरेशन सफल किया। आमतौर पर ऐसे ऑपरेशन में लाखों रुपये खर्च होते हैं लेकिन मरीज की आर्थिक स्थि

Feb 1, 2026 - 23:02
 0  6
Saharanpur : सहारनपुर में डॉक्टर गौरव छाबड़ा ने जटिल ऑपरेशन कर 55 वर्षीय मरीज की जान बचाई
Saharanpur : सहारनपुर में डॉक्टर गौरव छाबड़ा ने जटिल ऑपरेशन कर 55 वर्षीय मरीज की जान बचाई

सहारनपुर। ईएनटी सर्जन डॉक्टर गौरव छाबड़ा और उनकी टीम ने एक जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। 55 वर्षीय व्यक्ति की सांस की नली में फंसी हड्डी को निकाला गया। बेहोशी के डॉक्टर आतीफ और हॉस्पिटल स्टाफ सावन कुमार, धर्मेश कुमार की मदद से यह ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर गौरव छाबड़ा के अनुसार मरीज की हालत बहुत गंभीर थी क्योंकि उसके दांत टूट गए थे और ब्लड प्रेशर भी बहुत बढ़ा हुआ था।

इन सब चुनौतियों के बावजूद डॉक्टर छाबड़ा ने अपने अनुभव और कुशलता से ऑपरेशन सफल किया। आमतौर पर ऐसे ऑपरेशन में लाखों रुपये खर्च होते हैं लेकिन मरीज की आर्थिक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर गौरव छाबड़ा ने भर्ती, ऑपरेशन, दवाइयां समेत सिर्फ 12 हजार रुपये लिए और अच्छे डॉक्टर का फर्ज निभाया। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर गौरव का धन्यवाद किया।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow