Prayagraj : झूंसी के 15 वर्षीय बालक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पान-गुटखा थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सुमित ने लिखा है कि स्वच्छता के लिए हर नागरिक को अनुशासन और जिम्मेदारी निभानी होगी। छोटी-छोटी जिम्मेदारियां पूरी करने से ही शहर की तस्वीर बदल सकती है। उसने यह भी कहा

Jan 28, 2026 - 22:27
 0  26
Prayagraj : झूंसी के 15 वर्षीय बालक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पान-गुटखा थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Prayagraj : झूंसी के 15 वर्षीय बालक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पान-गुटखा थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र के 15 वर्षीय सुमित केसरवानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्वच्छता पर अपनी चिंता जताई है। सुमित ने पत्र में पान-गुटखा खाकर इधर-उधर थूकने और कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त रोक लगाने तथा जुर्माना करने की मांग की है। उसका कहना है कि जब तक नियमों का कड़ाई से पालन नहीं होगा तब तक लोगों की आदतों में बदलाव नहीं आएगा और शहर को साफ-सुथरा बनाना मुश्किल रहेगा।सुमित ने लिखा है कि स्वच्छता के लिए हर नागरिक को अनुशासन और जिम्मेदारी निभानी होगी। छोटी-छोटी जिम्मेदारियां पूरी करने से ही शहर की तस्वीर बदल सकती है। उसने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत को सिर्फ नारा नहीं बल्कि रोजमर्रा का व्यवहार और नागरिक कर्तव्य बनाना होगा।

यह पत्र उम्र से कहीं बड़ी सोच और सामाजिक जागरूकता को दिखाता है। नई पीढ़ी स्वच्छता को गंभीरता से ले रही है और नागरिक कर्तव्य की बात कर रही है। सुमित की पहल ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि जब एक 15 वर्षीय बच्चा सिविक सेंस की बात कर रहा है तो क्या हम सभी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Also Click : असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में दिल दहला देने वाला नाव हादसा: मशीन चालित देशी नाव डूबी, 22 यात्रियों में से 6 लापता जिनमें 4 बच्चे शामिल, बचाव अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow