Hardoi: समस्त शिक्षण संस्थाओं के नोडल अधिकारी आवेदन पत्रों को ससमय उपलब्ध कराये - विनीत कुमार तिवारी

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जनपद की समस्त

Jan 23, 2026 - 16:11
77 Views
Hardoi: समस्त शिक्षण संस्थाओं के नोडल अधिकारी आवेदन पत्रों को ससमय उपलब्ध कराये - विनीत कुमार तिवारी
समस्त शिक्षण संस्थाओं के नोडल अधिकारी आवेदन पत्रों को ससमय उपलब्ध कराये - विनीत कुमार तिवारी

Hardoi: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों से छात्र/छात्राओं द्वारा भरे गये समस्त ऑनलाइन आवेदन पत्र (सत्यापित/निरस्त) एवं उसके साथ संलग्न समस्त अभिलेखों की पीडीएफ फाइल की साफ्टकापी प्राप्त कर जनपद स्तर पर संकलित करते हुए जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा स्वीकृत ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं अस्वीकृत ऑनलाइन आवेदन पत्र की अलग-अलग फाइल बनाते हुए उसकी सी०डी०/ डी०वी०डी० डिजिटल सिग्नेचर से डाटा लॉक करने की अन्तिम तिथि के उपरान्त 15 कार्य दिवसों में निदेशालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे। अतः जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति) को निर्देशित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत आवेदन पत्रों (समस्त संलग्नकों सहित) की पीडीएफ फाइल बनाते हुए सी०डी०/डी०वी०डी में ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Also Read- Hardoi : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हरदोई द्वितीय कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow