Hardoi : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हरदोई द्वितीय कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पंकज नौटियाल ने मंत्री को प्रमुख गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों और किसानों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की पूरी जानकारी दी। मंत्री ने प्रक्षेत्र में अप

Jan 22, 2026 - 22:20
53 Views
Hardoi : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हरदोई द्वितीय कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण
Hardoi : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हरदोई द्वितीय कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

रिपोर्ट : मुकेश सिंह

संडीला में कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई द्वितीय का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दौरा किया। उन्होंने केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न वैज्ञानिक और नवाचारी गतिविधियों का जायजा लिया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पंकज नौटियाल ने मंत्री को प्रमुख गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों और किसानों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की पूरी जानकारी दी। मंत्री ने प्रक्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल कैफेटेरिया, प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन तकनीक और विभिन्न फसलों का गहन निरीक्षण किया।इस मौके पर फसल अवशेष प्रबंधन पर चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और इनकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र तथा कृषि विभाग से लें।कार्यक्रम में कृषि विभाग के अपर निदेशक कृषि, संयुक्त निदेशक कृषि, उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अंजलि साहू, डॉ. त्रिलोकी सिंह, डॉ. टी. एन. राय, डॉ. मोहित सिंह और गंगा अनसूया भी उपस्थित थे।एफपीओ से सचिन शुक्ला, नितेश श्रीवास्तव और प्रगतिशील किसान अमरेश सिंह, रामकिशन, माजिद, शिवम तिवारी, अशोक मौर्य, अमिता, चौधरीराईन, सरोजिनी, आरती, कमला, राम श्री सहित विभिन्न गांवों से आए किसान और किसान महिलाएं भी शामिल हुईं। मंत्री ने सभी से कृषि से जुड़े विषयों पर बात की और उनके अनुभव व सुझाव सुने। कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र परिवार ने कृषि मंत्री का धन्यवाद किया।

Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow