Hardoi: भूमि विकास बैंकों में भाजपा उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास। 

जनपद हरदोई की भूमि विकास बैंकों में अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिला

By INA News Desk
Jan 23, 2026 - 16:04
58 Views
Hardoi: भूमि विकास बैंकों में भाजपा उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास। 
भूमि विकास बैंकों के अध्यक्ष पद पर पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा अध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनंदन किया
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जनपद हरदोई की भूमि विकास बैंकों में अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिला भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा सभी निर्वाचित अध्यक्षों का माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में संडीला से विशुन दयाल शुक्ला, कछौना से आशुतोष शुक्ला (राकू), बिलग्राम से खुशीराम यादव, पिहानी से बृजेश गुप्ता, शाहाबाद से राघवेंद्र कुमार, हरदोई से जयचंद्र वर्मा तथा मल्लावां से सत्येंद्र कुमार सिंह पटेल शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि यह निर्विरोध निर्वाचन भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, जनविश्वास और कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदैव किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों और सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों की आर्थिक रीढ़ हैं और इन संस्थाओं के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाता है। निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि वे सरकार की किसान-हितैषी नीतियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा-भाव के साथ धरातल पर उतारेंगे।

जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पार्टी के प्रतिनिधि इन योजनाओं को अंतिम पंक्ति के किसान तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा भूमि विकास बैंकों को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी निर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आज़ाद भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, आईटी सेल प्रमुख सौरभ सिंह गौर, नगर उपाध्यक्ष मुनि मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, कपिल मोहन गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, आदेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हरदोई द्वितीय कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement