Hardoi: 24 जनवरी को दिलायी जायेगी मतदाता जागरूकता दिवस की शपथ। 

जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाते आ रहे है। यह दिवस भारत के प्रत्येक

Jan 23, 2026 - 15:43
30 Views
Hardoi: 24 जनवरी को दिलायी जायेगी मतदाता जागरूकता दिवस की शपथ। 
24 जनवरी को दिलायी जायेगी मतदाता जागरूकता दिवस की शपथ। 

Hardoi: जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाते आ रहे है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है।

इसी उद्देश्य से 25 जनवरी 2026 को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाना था परन्तु उक्त तिथि को अवकाश होने की दशा में जिला खेल कार्यालय, हरदोई में 24 जनवरी 2026 को समय पूर्वान्ह 11.00 बजे मतदाता शपथ मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। अतः उक्त के क्रम में सभी को सूचित किया जाता हैं कि 24 जनवरी 2026 को जिला खेल कार्यालय परिसर हरदोई में पूर्वान्ह 11.00 बजे सभी खिलाड़ियों व अन्य सभी कार्मिको को मतदाता जागरूकता दिवस की शपथ दिलाई जायेगी जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।

Also Read- Hardoi: लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस ने हरदोई में किया कई थानों का निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow