Hardoi : अतरौली थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया
पीड़ित अमित की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आकाश गौतम और उसके भाई अखिलेश गौतम नामजद थे। घटना में अमित के पिता पुत्तीलाल को गोली मारी गई थी जिससे उ
हरदोई: अतरौली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी आकाश गौतम पुत्र शिवबालक निवासी गांव सरदारनगर बरोरा हुसैनबाड़ी थाना बालागंज जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित अमित की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आकाश गौतम और उसके भाई अखिलेश गौतम नामजद थे। घटना में अमित के पिता पुत्तीलाल को गोली मारी गई थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। मुकदमा धारा 103(1)/115(2)/352/351(2)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। इससे पहले आरोपी अखिलेश गौतम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अतरौली पुलिस ने आरोपी आकाश गौतम को पकड़ा। अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सतीश चंद्र, उप निरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।
Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश
What's Your Reaction?











